Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबड़ी कार्रवाई : अवैध खनन में बन्नाखेड़ा की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन में बन्नाखेड़ा की पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

एफएनएन, रुद्रपुर : अवैध् खनन में बन्‍नाखेडा की पूरी पुलिस चौकी नप गई है। एसएसपी ने पूरी चौकी को निलंबित कर दिया है, जबकि मझौला चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बन्‍नाखेडा क्षेत्र में शासन स्‍तर से कोई खनन पटटा स्‍वीक2त नहीं हुआ था। चौकी क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा था। लेकिन चौकी पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसकी शिकायत एसएसपी दलीप सिंह कुंवर तक पहुंची तो उन्‍होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच में इसकी पुष्‍टि होने पर रविवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बन्‍नाखेडा चौकी प्रभारी सतेंद्र बुटोला, कांस्‍टेबल प्रकाश चिलकोटी, जगदीश गिरी, नवीन भटट, संजय कुमार, ध्‍यान सिंह, संदीप पुंडीर, भूपेंद्र सिंह यादव, रणवीर सिंह, मोहन सिंह समेत पूरी चौकी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अवैध खनन में ही एसएसपी ने मझौला चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत के साथ ही कांस्‍टेबल नरेंद्र कुमार, संजय शर्मा, यशपाल आर्य, अर्जुन सिंह, सुरेश चंद्र, हरेंद्र सिंह, मोहम्‍मद मोहसीन, नवीन जोशी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments