03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में बड़ा हादसा, कारखाने में भीषण आग लगने से 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक कारखाने में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान हादसे में 65 साल के चौकीदार अयूब की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई हैं।

जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आप पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

  • आग की लपटें देख दहशत में आए लोग

आग बुझाने के लिए मंगलौर और भगवानपुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इस बीच आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठता देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए गए और घर से बाहर निकल आए। वहीं दमकल की गाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही, जबकि कारखाने में मौजूद चौकीदार की  जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

  • कारखाने में रखा सिलेंडर भी फटा

बताया जा रहा है कि कारखाने में पांच किलो का गैस सिलेंडर भी था जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img