03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरियाणा की तरह अब उत्तराखंड में भी हर परिवार का बनेगा विशिष्ट पहचान पत्र, जानिए क्या है वजह

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के परिवारों तक सीधे पहुंचे इसके लिए उत्तराखंड के सभी परिवारों के अनिवार्य रूप से विशिष्ट पहचान पत्र बनाए जाने की तैयारी है। हरियाणा परिवार पहचान पत्र योजना की तरह परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अधिकारियों की एक टीम हरियाणा का भ्रमण कर योजना का अध्ययन कर चुकी है।

प्रदेश में वर्तमान में 23 लाख परिवार हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक के बाद निर्देेश जारी हो जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा में परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई है। जहां हर परिवार को 14 अंकों का विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।

इसके माध्यम से यह तय किया जा रहा है कि राज्य के हर निवासी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल सके। हरियाणा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी इस योजना का शुरू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के साथ ही कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों की टीम पिछले महीने हरियाणा का भ्रमण कर चुकी है।

  • टास्क फोर्स बनाने के निर्देश
हरियाणा में योजना के अध्ययन के बाद इसे संतोषजनक पाया गया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने हाल ही में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को योजना का रोड मैप तैयार कर संबंधित विभागों को टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। योजना में आईटी, नियोजन आदि विभागों को भी शामिल किया गया है। परिवार पहचान पत्र के मामले में अधिकारियों की टीम हरियाणा गई थी। पहचान पत्र से संबंधित काम पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को सौंपा गया था, हमारे लिए यह अच्छा टास्क था, लेकिन अब यह काम नियोजन विभाग को दे दिया गया है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img