Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमहिला के पीछे कुत्ता छोड़ना पड़ा महंगा, दो युवतियों पर मुकदमा दर्ज

महिला के पीछे कुत्ता छोड़ना पड़ा महंगा, दो युवतियों पर मुकदमा दर्ज

एफएनएन, विकासनगर: सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में एक महिला ने दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. महिला का आरोप है कि इन युवतियों ने उसके पीछे पालतू कुत्ता छोड़ दिया था. जिसकी वजह से उसकी जान सांसत में आ गई थी. किसी तरह से उसने कुत्ते से अपनी जान बचाई. वहीं, महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो युवतियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

दरअसल, दो युवतियों को एक महिला के पीछे कुत्ता छोड़ना महंगा पड़ गया है. पूरे मामले के तहत बहादुरपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में तहरीर सौंपी है. जिसमें महिला ने बताया है कि वो गुरुवार को किसी काम से कहीं जा रही थी. इसी दौरान गांव की ही दो युवतियों ने उसके पीछे अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया. कुत्ता भी उसे काटने के लिए दौड़ पड़ा. इस दौरान कुत्ते ने उसे काटने की भी कोशिश की. जिससे उसे बहुत डर लगा. गनीमत रही कि उसने बड़ी मुश्किल से खुद को कुत्ते से बचाया.

SBI Clerk Result: जल्द ही घोषित होंगे स्टेट बैंक जूनियर एसोशिएट्स Prelims के नतीजे, फरवरी में होनी है मेंस

वहीं, पीड़िता महिला का कहना है कि जब उसने दोनों युवतियों को ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी. महिला का ये भी आरोप है कि युवतियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पूरे मामले में सेलाकुई थाना पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों के खिलाफ महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पूरे मामले की विवेचना दरोगा रतन सिंह की ओर से की जा रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments