03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्रिसमस पर लैंसडौन, मसूरी और औली हुए सैलानियों से गुलजार, होटल और होम स्टे फुल

एफएनएन, देहरादून : क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंचे हैं।

यहां औली, लैंसडोन और मसूरी में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी है। वहीं, कई जगह जाम से भी सैलानियों को हलकान होना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनने से वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।

पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे शहर के चौक चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शहर के लंढौर रोड, मलिंगार चौक, लाइब्रेरी, भगत सिंह चौक सहित कई चौक चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और पुलिस फोर्स की कमी से व्यवस्था चरमरा गई।

क्रिसमस पर जोशीमठ से लेकर औली तक पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।  सोमवार को औली में चियर लिफ्ट का मजा लेने के लिए पर्यटकों की लाइन लगी रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते औली में सभी होटल और होम स्टे फुल हो गए हैं।

नैनीताल में सड़कों पर सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका ने शुरू किया अभियान, गंदगी फैलाने वाले 19 लोगों पर चालानी कार्रवाई

क्रिमसम पर लैंसडौन के होटल व रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। होटल और रिजॉर्ट में जगह न मिलने के कारण 500 से अधिक पर्यटकों को लैंसडौन से दुगड्डा, गूमखाल, द्वारीखाल व चैलूसैंण तक के होटल रिजॉर्ट में ठहरना पड़ा।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img