Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडक्यों की गई मुख्य सचिव और डीजीपी से एसएसपी की शिकायत

क्यों की गई मुख्य सचिव और डीजीपी से एसएसपी की शिकायत

एफएनएन, रुद्रपुर: जिला पंचायत बोर्ड की तरफ से राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश और डीजीपी अशोक कुमार को एक पत्र भेजा गया है । जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पंचायती राज मंत्री के प्रतिनिधि सुरेश गंगवार ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड की तरफ से एक पत्र मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि गत दिवस बोर्ड की बैठक में एसएसपी आमंत्रित थे जब पंचायत के सदस्य वेल में आकर एक मुकदमे को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे और एसएसपी को ज्ञापन देना चाहते थे तो एसएसपी बिना सदस्यों की बात सुने बैठक को छोड़ कर चले गए जो कि सदन की अवमानना है ।गंगवार ने बताया कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments