03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कुर्मी महासभा के केंद्रीय महामंत्री केपी गंगवार ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। रुद्रपुर से वह विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ ताल ठोकेंगे। उन्होंने नजूल भूमि एवं दान पात्र की भूमि का स्थाई समाधान न होने पर रोष जताया है। अपने जन्मदिन पर केपी गंगवार ने यह फैसला लिया है। संगठन के संस्थापक सौरभ गंगवार ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि नजूल भूमि एवं दान पात्र की भूमि पर मालिकाना हक की लड़ाई में भाईचारा एकता मंच का साथ देगा, संगठन आगामी समय में उसकी मदद करेगा और उसका साथ देगा। यदि इस समय जनप्रतिनिधियों ने संगठन का साथ नहीं दिया तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि नजूल भूमि का मुद्दा अभी तक हल नहीं हो सका है। हर चुनाव में वायदा कर सरकार लोगों को ठगने का काम करती है। केपी गंगवा नजूल को लेकर लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे में उनके चुनाव की घोषणा से विरोधियों में खलबली मचना स्वाभाविक है। भाईचारा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, कुर्मी महासभा के प्रदेश संयोजक रामाधारी गंगवार, भाईचारा एकता मंच के जिला अध्यक्ष टोनी पठान, महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्यो ने उनका समर्थन किया है।

Hot this week

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img