Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू , शॉपिंग मॉल भी...

उत्तराखंड में 13 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू , शॉपिंग मॉल भी खुल सकेंगे

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकार ने कोविड कर्फ्यू में और ढील दे दी है। वहीं कर्फ्यू 13 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी है। प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू को 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अब शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे। कोविड कर्फ्यू के बाकी नियम पहले की तरह ही रखे गए हैं जो वर्तमान में लागू हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। वहीं अब व्यापारिक संगठन अपने हिसाब से एक दिन दुकानें बंद कर सकेंगे। प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों के लिए निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता जारी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए भी निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। अभी प्रदेश में स्कूल नहीं खुलेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments