03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोश्यारी ने चुघ को दिया उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य का आशीर्वाद

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नगर आगमन के दौरान ओमैक्स रिवेरा सोसायटी पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता , समाजसेवी एवं युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने गणमान्य लोगों के साथ उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

कोश्यारी ने चुघ को उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य का आशीर्वाद दिया। चुघ ने राज्यपाल कोश्यारी के साथ प्रदेश में संगठन एवं भाजपा सरकार के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिष्ठित उद्योगपति एवम वरिष्ठ समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल, रोहतश बत्रा, ओमेक्स रिवेरा सोसाइटी के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, राजेंद्र गिरिधर, संजीव अरोरा, कृपाल सिंह, सचिन कटारिया, जगजीत सिंह, लवी नरूला, पीयूष भाटिया,मोहन राय, ललित गोयल, अमित गौड़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव सहित मनीष कोश्यारी, दीपेंद्र कोश्यारी, पुष्कर सिंह कोश्यारी, मधु राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img