03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए, कहां कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, जान से मारने की धमकी

एफएनएन, रूड़की : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढोरा कस्बे में एक कलयुगी बाप ने अपनी नाबालिक बेटी को हवस का शिकार बनाया। वह डरा धमकाकर अपनी बेटी के साथ पांच बार दुराचार कर चुका था। नाबालिक की मां को पता लगा तो उसके पैरों की ज़मीन खिसक गई। फिलहाल पीड़ित बेटी की मां ने लंढोरा चौकी पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भेज दिया है । लंढोरा कस्बा पहुंचे पीड़ित बालिका के मामा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन मायके मेआई हुई थी और उसकी नाबालिग़ बेटी 15 वर्षीय अपने पिता के पास थी। इसी दौरान उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी बाप ने उसे हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं, उसने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को उसने बताया तो वह उसे मार देगा। बालिका की मां ने बताया कि लड़की बेहद डरी और सहमी हुई थी। डरते डरते उसने बताया कि अभी तक उसका पिता उसके साथ पांच छह बार दुराचार की घटना को अंजाम दे चुका है, जिसे उसने गंभीरता से लेते हुए उसकी शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित बालिका को सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी पिता घर से फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img