03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को सम्मान के सवाल पर क्या बोलीं उनकी पुत्री रितु खंडूरी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर से विधायक रितु खंडूरी ने कहा कि सेवा ही संगठन भाग 2 में जिस तरह संगठन ने कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है और वह इस कार्य को नमन करती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर रेमडेसीविर इंजेक्शन तक उपलब्ध कराने में महिला मोर्चा ने बड़ी मदद की। उत्तराखंड से बाहर तक के लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संस्कार ही नर सेवा नारायण सेवा का है। नजूल भूमि पर मालिकाना हक के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की भूमि उनके भी विधानसभा क्षेत्र में है और यह गरीबों का मसला है, जिस पर सरकार जरूर ध्यान देगी।

उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत रंग लाएगी। यमकेश्वर के कसाड़ और फुलिंडा गांव के विस्थापन पर उन्होंने कहा कि सरकार इसको लेकर योजना बना रही है। उम्मीद जताई कि जल्द ही इसका मामला हल कर लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह महिला होने के नाते खुद महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की मांग करती हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जनरल भुवन चंद खंडूरी का पूरा सम्मान है और उन्हें उनकी बेटी होने पर गर्व है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जनरल साहब अपनी स्वेच्छा से पार्टी से पीछे हटे हैं। यह भी कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उन्होंने खंडूरी का दत्तक पुत्र बताते हुए कहा कि वह कभी अपने पुत्र या पुत्री के लिए मीडिया के सामने नहीं आए लेकिन तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद में मीडिया के सामने आए और उनके चेहरे पर एक अलग खुशी थी। इससे पहले महिला मोर्चा की ओर से रितु खंडूरी का भाजपा जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Hot this week

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img