03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें सुहागिनों के महापर्व करवाचौथ का पूजन और चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त

आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए विवाहित महिलाएं साल भर इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती हैं। घरों में इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। बुधवार को भी इसे लेकर बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। पूरे दिन बाजार गुलजार रहे थे, जहां महिलाओं ने करवा चौथ से संबंधित सामग्री की खूब खरीदारी की।

  • शुभ मुहूर्त में पूजा करने का मिलता है उत्तम फल

ज्योतिषाचार्य पंडित गिरिजा शंकर उपाध्याय ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सौभाग्यवती महिलाओं की ओर से करवा चौथ का निर्जला व्रत किया जाता है। इससे सौभाग्यवती महिलाओं को उनके पति की दीर्घायु और कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त में पूजा करने का उत्तम फल मिलता है। इसलिए विवाहित महिलाओं को शुभ समय में ही चंद्र दर्शन कर पूजा करनी चाहिए

  • पूजा का ये है शुभ मूहुर्त
  • पूजा का समय शाम 6 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
  • चंद्रमा के उदय का समय – रात आठ बजकर पांच मिनट पर
  • पूजा, श्रृंगार, मेहंदी के रेट बढ़े

शहर के सदर बाजार, मीना मार्ग, पटेल चौक, कालाढूंगी और नैनीताल रोड के आसपास स्थित बाजारों में चूड़ी, मेहंदी, कपड़े और ज्वेलरी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। हथेली में मेहंदी लगाने के दाम भी इस बार बढ़ गए हैं। पहले तक जहां सिर्फ सौ से लेकर 150 रुपये लिए जाते थे, अब पांच सौ रुपये में मेहंदी लग रही है। चूड़ी, फैंसी बिंदी और मेकअप किट के दाम में भी इजाफा हुआ है। महिलाओं ने लाल और मैरून रंग के गाउन और लहंगे की खूब खरीदारी की। आर्टिफिशियल ज्वेलरी को लेकर भी खासा क्रेज रहा।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img