Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिसान यात्रा का रूद्रपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत

किसान यात्रा का रूद्रपुर पहुंचने पर हुआ स्वागत

एफएनएन,रुद्रपुर : मेरठ से शुरू हुई किसान यात्रा आज रूद्रपुर पहुंच गई। जहां किसान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि तीन कृषि कानून बिलो के खिलाफ पिछले कई माह से देशभर के किसान आंदोलनरत हैं । भाकियू नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर ,टिकरी बॉर्डर पर धरना दे रखा है, इसके अलावा देशभर में महापंचायत भी की जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही रुद्रपुर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शन पाल और गुरनाम सिंह चढूनी समेत देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे थे ।महापंचायत के मध्य ही किसानों ने मेरठ से किसान ट्रैक्टर रैली प्रारंभ कर दी है, जो विभिन्न स्थानों से होती हुई आज रुद्रपुर पहुंची। अग्रसेन चौक पहुंचने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, इंद्रजीत सिंह और किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क ने उनका जोरदार स्वागत किया ।सभी ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार यह तीनों कानून वापस नहीं लेते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा ।रुद्रपुर के बाद किसान रैली रवाना हो गई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments