03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट, छोटे बेटे सौरभ ने डोनेट की किडनी, कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना

एफएनएन, रुद्रपुर : तराई का शेर कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ को आज जिले भर में प्रार्थना की गई। किच्छा और रुद्रपुर में मंदिरों में हवन किए गए और समर्थकों ने बेहड़ की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की।

आपको बताते चलें कि तिलकराज बेहड़ विधानसभा चुनाव के बाद से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आज दिल्ली के  मैक्स अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। छोटे बेटे सौरभ बेहड़ ने उनको किडनी डोनेट की।
आपको बता दें कि तिलक राज बेहड़ उत्तराखंड की राजनीति में खासा असर रखते हैं। वह पांच बार उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की विधानसभा के लिए चुने गए हैं। 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश रहते हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से, 2002 और 2007 में उत्तराखंड के रुद्रपुर- किच्छा विधानसभा क्षेत्र से और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते।

वह उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में कांग्रेस का चेहरा हैं। उत्तराखंड गठन के बाद वर्ष 2000 में वह मंडी परिषद के अध्यक्ष, 2001 में फूड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, 2,000 से 2007 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, 2007 से 2012 तक उपनेता प्रतिपक्ष के साथ 2014 से 2017 तक बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष यानी दर्जा कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इन विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा की है।

वर्ष 2022 में उन्होंने किच्छा से मौजूदा विधायक राजेश शुक्ला को चुनाव हराया लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले ही उनको किडनी की गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया, तबसे वह लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। विपक्षियों ने क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी को राजनीतिक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया। यही कारण था कि बेहड़ ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी लोगों को दी थी, साथ ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आरोपों पर बड़ी सख्ती के साथ खंडन किया था।

खैर, समर्थक और कार्यकर्ता बेहड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। रुद्रपुर के पांच मंदिर में आज महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा की मौजूदगी में हवन यज्ञ किया गया तो किच्छा के हनुमान मंदिर में यज्ञ कर कार्यकर्ताओं ने बिहार के सफल ऑपरेशन की दुआ की।

बेहड़ के निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि मैक्स अस्पताल, साकेत की सर्जरी टीम के डॉक्टर अनन्त कुमार एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश खुल्लर की संयुक्त टीम द्वारा बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। सर्जरी की समस्त कागजी कार्यवाही उनकी छोटी पुत्री साक्षी छाबड़ा द्वारा पूरी की गई। परिजनों ने दुआओं व शुभकामनाओं के लिए सभी का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img