Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपति-पत्नी और ' वो ' में फंसे किच्छा के व्यापारी नेता, पत्नी...

पति-पत्नी और ‘ वो ‘ में फंसे किच्छा के व्यापारी नेता, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा, सिडकुल चौकी में दी तहरीर

एफएनएन, किच्छा : देर रात किच्छा के एक व्यापारी नेता को उसकी पत्नी ने मेट्रोपोलिस के फ्लैट में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मामला तूल पकड़ा तो सिडकुल चौकी पुलिस भी पहुंच गईं। पीड़ित पत्नी द्वारा पति के खिलाफ मामले की लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, इस मामले में व्यापार मंडल ने भी उक्त नेता के खिलाफ बर्खास्तगी की तैयारी शुरू कर दी है।

दी गई तहरीर में महिला ने बताया है कि उसका विवाह 16 वर्ष पूर्व हुआ था। इसके बाद से उसके पति द्वारा अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों के चलते उनके बीच पारिवारिक विवाद होने लगा। उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली किच्छा के साथ-साथ विभाग के उच्च अधिकारियों से भी की। महिला के अनुसार देर रात उसके पति के रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में होने की जानकारी मिलने के बाद वह अपनी माँ व भाई के साथ उक्त फ्लैट पर पहुँच गई। जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर उसका पारा चढ़ गया, जिसके बाद उनके द्वारा मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • ‘ मेरी पत्नी की मानसिक स्थिति सही नहीं ‘

आरोपी व्यापारी नेता का कहना है कि उसकी पत्नी द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह मिथ्या है। उसकी पत्नी का दिमागी संतुलन लंबे समय से ठीक नहीं है, जिसके चलते इलाज चल रहा है। आरोप है कि पिता के द्वारा हाल फिलहाल में बेची गई पुश्तैनी संपत्ति की धनराशि पर उसकी पत्नी व मां की निगाहें हैं। इसके अतिरिक्त घर में चल रहे विवादों को हवा देने का काम रुद्रपुर का एक प्रतिष्ठित व्यापारी कर रहा है। उसकी पत्नी द्वारा लगातार मुझे तलाक व पैसे की डिमांड की जा रही है। इस तरह के आरोप मढ़कर वह उसकी राजनीतिक व सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है।

  • मामला निष्कासन तक पहुँचा

व्यापारी नेता के खिलाफ चल रहा मामला अब निष्कासन की दिशा में भी जा सकता है। चर्चाओं की मानें तो शिकायत के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला पदाधिकारी व स्थानीय व्यापार मंडल सक्रिय हो गया है। चर्चाओं की मानें तो आज शाम तक व्यापारी नेता को निष्कासित किया जा सकता है। वहीं शिकायत एक अन्य व्यापारी नेता की भी है, जिसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments