03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खड़गे बोले- पहलगाम हमले पर PM मोदी गंभीर नहीं: सर्वदलीय बैठक में नहीं पहुंचे, बिहार कि रैली में व्यस्त

Spread the love

एफएनएन, जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की बदक‍िस्‍मती है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वह शामिल नहीं हुए। खड़गे आज यहां ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि यह हमारे देश की बदकिस्मती है कि बैठक में सभी पार्टी के लोग आए लेकिन मोदी जी नहीं आए। यह शर्म की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के स्वाभिमान को जब धक्का लगा तो आप बिहार में चुनावी भाषण करते रहे लेकिन आप दिल्ली नहीं आ सके। क्या आपके लिए दिल्ली दूर है बिहार से? बात तो बड़ी बड़ी करते हैं… छप्पन इंच की छाती… मैं लडूंगा… घर में घुसूंगा… कम से उस दिन बिहार से आकर हमारी बैठक में बैठते तो सबको मालूम होता कि आपकी योजना क्या है… आप क्या करने वाले हैं… हमसे क्या मदद चाहते हैं?’’ खरगे ने कहा, ‘‘ऐसा भाजपा का और प्रधानमंत्री का रवैया है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे ऊपर देश है, उसके बाद पार्टी और धर्म होगा। देश के लिए सब लोगों को एकजुट होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे श्रेष्ठ संविधान है जिसके तहत ही हमारा लोकतंत्र चलता है। उन्होंने कहा, “मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। इनकी छप्पन इंच की छाती सिकुड़ गई है। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं।”

खड़गे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस बढ़ती है, तब-तब ये लोग (भाजपा) उसको दबाने की कोशिश करते हैं लेकिन हम इस तरह से दबने वाले नहीं हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजस्थान में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि एक महीने में तीन दलितों की हत्या कर दी गई।’’ रैली को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img