Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाशीपुर : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक पर झोंका फायर,...

काशीपुर : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक पर झोंका फायर, हमलावरों ने असलाह की बट सिर पर मारकर किया लहूलुहान

एफएनएन, काशीपुर : भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हारमोनी कॉलोनी में आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार रहता है।

बीते रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के बेटे प्रत्येन्द्र पाल सिंह और अंगरक्षक श्याम कुमार कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार ने प्रत्येन्द्र पाल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर कार रोकी। इसके बाद कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

ये भी पढ़ें…. भदईपुरा ,रेशमबाड़ी और सुभाष कॉलोनी में घर-घर जाकर भाजपा नेता चुघ ने वितरित की पूजा सामग्री और कैलेंडर

भदईपुरा ,रेशमबाड़ी और सुभाष कॉलोनी में घर-घर जाकर भाजपा नेता चुघ ने वितरित की पूजा सामग्री और कैलेंडर

इसी बीच कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर झोंक दिया। वह गोली बगल से निकल गई। फायर होते ही दोनों घबरा गए। हमलावरों ने हाथ में लिए असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। इस बीच आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा के पूर्व विधायक कुबेर सिंह एटा स्थित अपने निवास से यहां पहुंचे और मामले की तहरीर आईटीआई थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकुश चौधरी व कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments