03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

एफएनएन, रुद्रपुर : सूबे में विकास का पहिया थम चुका है। सरकार जनता के हितों की बात भूल गई है। ऐसे में लोगों को अब कांग्रेस से उम्मीद है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। यह बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने यहां
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। यादव ने कहा कि सरकार का कार्यकाल फेल रहा है। न ही नए उद्योग लगे और न रोजगार मिला। जनता सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं से महरूम है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने संगठन में एकता पर बल दिया। कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएँ। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उमडी भीड़ इस बात का संकेत है कि कांग्रेस कार्यकर्ता जोश में है। उपनेता प्रतिपक्ष कारन माहरा ने कहा कि सूबे में नौकरशाही हावी है और जनता त्रस्त है।

  • ये नेता रहे मौजूद

आर्येन्द्र शर्मा, मनीष खंडूड़ी, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हिमांशु गावा, प् पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरु, जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र शर्मा सोनू, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, महानगर महामंत्री अमनदीप सिंह विर्क, जिला महामंत्री सुशील गावा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पुष्कर राज जैन, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेश गौरी, कामेश्वर जेटली, अभिषेक शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय मंडल, गदरपुर अध्यक्ष मोहित कमांडो, किच्छा यूथ अध्य्क्ष रिजवान निक्की, बाजपुर युंका अध्यक्ष बब्बू सैफई, अभिजीत पाठक, मनीष गोस्वामी, चंद्रशेखर ओझा डब्ल्यू, गौरव खुराना, हरपिंदर सिंह, सौरभ शर्मा, जावेद अख्तर, राहुल बांगा, शुभम मेहरा, नीतीश सिंह, मेहबूब अंसारी, सतनाम सिंह, सोनू कोली, आनंद शर्मा, राकेश मंडल, प्रकाश अधिकारी, साधन मंडल, बिलाई विश्वास, मंटू विश्वास, राकेश यादव, रहीम अंसारी, गौतम घरामी, सूरज विश्वास, परशुराम, विकास विश्वास, पवित्र शील, आदि मौजूद थे।

.. ओर गुस्सा गए प्रीतम सिंह

संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह उखड गए। भाषण शुरू करने के मात्र एक मिनट बाद ही अपना संबोधन रोक दिया। दरअसल उत्साही कार्यकर्ता बार-बार नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने मंच पर आ रहे थे और नेताओं को ढंग से अपनी बात कहने का मौका नहीं मिल रहा था।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img