Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaज्योति की गैरहाज़िरी और जज की छुट्टी से टली सुनवाई, अब इस...

ज्योति की गैरहाज़िरी और जज की छुट्टी से टली सुनवाई, अब इस दिन होगी पेशी

एफएनएन, हिसार: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को कोर्ट में  व्यक्तिगत तौर पेश पेशी नहीं हुई।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेशी होनी थी। जिसमें ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट की प्रति भी सौंपी जानी थी। सिविल जज सुनील कुमार के अवकाश पर चले जाने के चलते ज्योति को अदालत में व्यक्तिगत तौर पेश नहीं किया गया। डयूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेस से सुनवाई हुई। जिसमें अगली तारीख 16 सितंबर तय की गई है। अदालत ज्योति की चार्जशीट को लेकर लगाई गई चारों एप्लीकेशन पर भी फैसला दिया है। अदालत ने मीडिया ब्रीफिंग पर रोक नहीं लगाई है। 10 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर पेशी होगी।उसी दिन संशोधित चार्जशीट ज्योति को दी जाएगी।

ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल किस आधार पर खारिज कर दी थी। डिफॉल्ट बेल खारिज किए जाने के आदेश की कापी हमें मिली है। जिसका अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही रिविजन पीटिशन लगाएंगे। कुमार मुकेश ने बताया कि जेएमआईसी सुनील कुमार की अदालत में 16 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाएगा। उसी दिन ज्योति मल्होत्रा को संशोधित चार्जशीट दी जाएगी।
कुमार मुकेश ने बताया कि सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में दी एप्लीकेशन में पुलिस ने इस मामले की मीडिया ब्रीफिंग पर भी रोक पर कोई रोक नहीं लगाई है। कुमार मुकेश ने कहा कि पुलिस को 90 दिन में 14 अगस्त तक जांच पूरी करनी चाहिए थी। पुलिस की ओर से अब तक जांच पूरी नहीं की गई। ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments