03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

छह अक्तूबर तक बढ़ी रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • अब बुधवार को जमानत याचिका पर होगी सुनवाई

एफएनएन, मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत केस में फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। जहां मामले की सुनवाई 23 सितंबर को होगी। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि ‘रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। 23 सितंबर को इस मामले में सुनवाई की जाएगी।’ बता दें कि नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। उस वक्त अभिनेत्री को 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। न्यायाकि हिरासत खत्म होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिया को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ा दी गई। गौरतलब है कि पहले रिया ड्रग्स लेने से इनकार कर रही थीं लेकिन एनसीबी की पूछताछ में उनके भाई शौविक ने ये बात कबूल की है कि वो खुद सुशांत के लिए ड्रग की व्यवस्था कराते थे। उनकी बहन रिया इसके लिए पैसे दिया करती थीं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img