Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीजेपी नड्डा की पत्नी की द‍िल्‍ली से चोरी हुई कार बनारस में...

जेपी नड्डा की पत्नी की द‍िल्‍ली से चोरी हुई कार बनारस में म‍िली, नागालैंड ले जाने की थी तैयारी, दो ग‍िरफ्तार

एफएनएन, नई द‍िल्‍ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की द‍िल्‍ली से चोरी हुई कार को वाराणसी से बरामद कर लिया गया है। द‍िल्‍ली पुल‍िस के अधि‍कार‍ियों के मुताब‍िक, चोरी के आरोप में दो लोगों के आरोप में ग‍िरफ्तार क‍िया है।

पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी। एसयूवी का ड्राइवर सर्विस कराने के बाद गोविंदपुरी स्थित अपने आवास पर दोपहर का भोजन करने गया था, तभी कार चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • ऑन ड‍िमांड चुराई थी कार, नागालैंड ले जान की थी तैयारी

पुल‍िस ने बताया क‍ि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एसयूवी को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था। उन्होंने कहा, “हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन डिमांड एसयूवी चुराई थी और इसे नागालैंड ले जाने की योजना बना रहे थे।”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments