Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजानिए, भूरारानी के किस व्यापारी से हुई धान खरीद के नाम पर...

जानिए, भूरारानी के किस व्यापारी से हुई धान खरीद के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी

एफएनएन,रुद्रपुर : शहर की भूरारानी में रहने वाले एक व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। दर्ज रिपोर्ट में भूरारानी निवासी राजेश कुमार जड़वानी पुत्र स्वर्गीय मदनलाल जड़वानी ने बताया कि उनकी मैसर्स प्रगति फूड्स के नाम से गल्ला मंडी में प्रतिष्ठान हैं, जहां वह धान और गेहूं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं ।ग्राम जेड फरीदपुर बरेली में भी वह राइस मिल संचालित करते हैं। जहां उनकी मुलाकात कस्बा मिलक रामपुर निवासी महेश गुप्ता पुत्र छत्रपाल गुप्ता से हुई जिस पर उसने बताया कि वह भी धान का कारोबारी है, और 200 कुंटल शरबती धान उसके पास है। जिस का नमूना परीक्षण उन्होंने किया तो गुप्ता ने कहा कि अधिक मात्रा में भी यह धन उपलब्ध करा सकता है ।उसकी बातों पर विश्वास कर राजेश ने बतौर एडवांस 10 लाख रुपए बैंक के माध्यम से उसको दे दिए। जब समयाविधि के बाद धान नहीं पहुंचा तो उन्होंने इसकी शिकायत महेश गुप्ता को दर्ज कराई तो वह धमकी पर उतारू हो गया ।राजेश का कहना है कि जब उन्होंने अपनी 10 लाख की राशि वापस मांगी तो वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने लगा। राजेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उन्होंने न्यायालय की शरण ली ।न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महेश गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments