Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपांचवें धाम के रूप में विकसित होगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

पांचवें धाम के रूप में विकसित होगा जागेश्वर धाम : सीएम धामी

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जागेश्वर को प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जागेश्वर आएंगे। जल्द भव्य और दिव्य जागेश्वर आप सबके सामने होगा।

श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के माध्यम से किए गए कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि समान नागरिकता ड्राफ्ट बनकर तैयार है। प्रदेश सरकार ने जो ड्राफ्ट बनाया, वो पूरे देश में माडल बनने जा रहा है। यह गर्व की बात है।

 

मानसखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लाखों पर्यटक प्रतिवर्ष यहां आते हैं। उनकी सुविधा के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। डोल में सनातन शिक्षा पद्धति को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। पहले कई जगहों पर लोग मंदिरों में जाने से डरते थे, छिपकर पूजा-पाठ करते थे। लेकिन आज वह गर्व से पूजा पाठ कर रहे हैं।

सीएम धामी ने जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा की मांग पर डोल आश्रम के पास चार पार्किंग स्थल, दो हेलीपैड बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर डोल आश्रम के संस्थापक कल्याण दास, विधायक मोहन सिंह मेहरा, मनोज तिवारी, पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments