03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उद्योग मंत्रालय ने मान्यता दी, स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में प्रदेश को मिला ‘लीडर’ का दर्जा

एफएनएन, देहरादून : स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ का दर्जा मिला है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को सराहना का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

उत्तराखंड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। प्रदेश की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Hot this week

Rudrapur RTO कार्यालय के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, STF ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 75 RC और 7 DL बरामद

एफएनएन , देहरादून/रुद्रपुर : उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img