03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भूपेश बघेल का हमला: देश की सबसे भ्रष्ट भाजपा सरकार को कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर

Spread the love

एफएनएन, रायपुर : असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली के दौरे से लौटने ने बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हिमंत बिश्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देगी.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणु गोपाल से चर्चा हुई. असम विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. 20 तारीख को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा. 21 से 28 तक जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा.

वहीं परिवारवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं, तानाशाही है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर के लड़के हैं. पहले ब्लॉक अध्यक्ष भी थे, और राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. अभी जो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने, वह किस प्रक्रिया के तहत बने हैं?

साय सरकार में संवेदनशीलता नहीं

बीजापुर में विस्थापितों के घर पर बुलडोजर चलने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नक्सलियों के डर से घर बार छोड़कर आए थे. उनके घर पर बुलडोजर चलाना अमानवीयता की पराकाष्ठा है. ये अतिक्रमण कर व्यवसाय नहीं कर रहे थे. सरकार इनका व्यवस्थापन कर सकती थी. इस सरकार में संवेदनशीलता नहीं है. यह अधिकारी राज है.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img