03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली, छापेमारी में 4 किलो तक कम मिली गैस, खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने लिया एक्शन

एफएनएन, हल्द्वानी: घरेलू गैस के सिलेंडर में घटतौली का मामला सामने आया है, जहां खाद्य पूर्ति विभाग के छापेमारी कर 34 सिलेंडर चेक किए जाने पर 28 सिलेंडर में 1 किलो से लेकर 4 किलो तक गैस कम पाई गई है. पूरे मामले में खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा गैस वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रहा है. वहीं लोगों ने घटतौली की शिकायत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की थी, जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई है.

कुमाऊं कमिश्नर से की गई थी शिकायत

खाद्य पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी राहुल सिंह डांगी ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पास उपभोक्ताओं द्वारा कम गैस सिलेंडर मिलने की शिकायत की गई थी, जहां कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और वार्ड में विभाग के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई तो सप्लाई कर रहे एक गैस सिलेंडर के वाहन को रोक कर 34 गैस सिलेंडरों का बाट माप विभाग द्वारा तौल कराया गया तो 28 घरेलू गैस सिलेंडर में 800 ग्राम से लेकर 4 किलो तक गैस कम पाई गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

घटतौली मिलने पर चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

पूरे मामले में गैस सिलेंडर को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी घटतौली की शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अब गैस एजेंसी के गोदाम में रखे सिलेंडरों की भी जांच कराई जाएगी. जिससे पता चल सके की घटतौली किस तरह से की जा रही है.

पढ़ें-  उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारियों के हुए तबादले, ये है सूची

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img