03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में धर्मांतरण एक्ट में संशोधन पर लगी मुहर, किए गए कड़े प्रविधान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बुधवार को सचिवालय में बैठक हुई। इसमें धर्मांतरण एक्ट में संशोधन पर मुहर लगी है। इस एक्‍ट में कड़े प्रविधान किए गए हैं।

कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

  • जमरानी बांध प्रभावितों को वर्ष 2013 की पुनर्वास नीति के अनुसार मुआवजा मिलेगा।
  • हाइकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
  •  पशुपालकों को राहत, भूसा और साइलेज पर सब्सिडी बढ़ाकर क्रमशः 50 प्रतिशत व 75 प्रतिशत की गई।
  • कौशल विकास योजना के अंतर्गत रोजगार देने वाली कंपनियों को चार चरणों में अंशदान का भुगतान किया जाएगा।
  • शीतकालीन सत्र 29 से, अधिसूचना जारी

उत्‍तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से देहरादून में शुरू होगा। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

विधायी विभाग ने हाल में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र देहरादून में आयोजित करने का प्रस्ताव विधानसभा को भेजा था। विधानसभा सचिवालय ने इसे अनुमोदन के लिए राजभवन भेज दिया था। राजभवन से अनुमोदन मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी।

 

  • विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को उपराष्ट्रपति निवास जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं देने के साथ ही केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।

  • सम-सामयिक विषयों पर हुई चर्चा 

इस दौरान सम-सामयिक विषयों पर चर्चा हुई। उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से विधानसभा सत्र के संचालन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उच्च संसदीय आदर्शों व परंपराओं का निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img