03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में यशपाल आर्या से मारपीट का आरोप, चार सदस्यों की किडनैपिंग का भी लगाया आरोप

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नैनीताल जिले में जमकर बवाल हो रहा है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर अपने वोटरों यानी जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगा रही हैं. इस मामले में बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है.

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने इस मामले में तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर भी दी है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाने के साथ ही चार जिला पंचायत सदस्यों को गायब करने के प्रयास का आरोप भी लगाया है.

दीपा दर्मवाल ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्या समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यह घटनाक्रम चुनावी दबाव और डराने-धमकाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कांग्रेस पर तमाम आरोप लगाए हैं.

वहीं बीजेपी की तरह कांग्रेस ने आरोप गया है. कांग्रेस ने बीजेपी और पुलिस पर उनके 4 समर्थित पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है. कांग्रेसियों ने पुलिस समेत 30 से 40 लोगों लोगों पर चार जिला पंचायत सदस्यों का दिनदहाड़े अपहरण का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाने के साथ ही चुनाव को स्थगित करने की बात कही है.

साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि उनके और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने डीजीपी से भी फोन पर बात की है. कांग्रेस का आरोप है कि उनकी पार्टी की महिला प्रत्याशी के साथ भी मारपीट हुई है, उसको थप्पड़ मारे गए है.

महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाते हुए पूछा कि 15 निर्वाचित सदस्यों के सर्टिफिकेट कांग्रेस के हाथों में कैसे आए, वो तो सदस्यों के पास होने चाहिए. महेंद्र भट्ट का आरोप है कि कांग्रेसियों ने बीजेपी की प्रत्याशियों को मारने का काम किया है. महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को अपमानित करने का आरोप लगाया है.

बता दें कि आज उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर चुनाव हो रहे है. पांच जिलों में तो बीजेपी पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध जीत चुकी है. वहीं सात जिलों में चुनाव हो रहे है, जिसमें से नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बवाल हो रहा है.

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img