एफएनएन बरेली। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व से अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एड० ने बुधवार को पार्टी की बरेली जिले की नवीन कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि चौधरी रामवीर सिंह का रालेद कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुके देकर एवं फूलमालाओं से स्वागत किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष रामपुर शाहिद हुसैन एवं प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक भी मौजूद थे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का बरेली जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एड० ने भी फूलमालाएं पहनकर स्वागत किया।

रालोद की नई जिला कार्यकारिणी में सभी जाति वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। नई जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकारी सदस्य बनाए गए हैं। कार्यक्रम में राजवीर उपाध्याय, गीता सिन्हा, राजीव सिंह, वीरेंद्र पाल गंगवार, कमलजीत सिंह, शहादत हुसैन, जितेंद्र मिश्रा, तौफीक मंसूरी, चांद बाबू, ओमपाल कश्यप एडवोकेट, संजीव कुमार शर्मा, शाकिर अली मंसूरी, परमेश्वरी लाल कश्यप, डॉ गुलफाम खान, नंदकिशोर मिश्रा, महेश पाल, मोहम्मद वाहिद, मुस्तफा खान, शबाना खान एडवोकेट, अफसर खान, इमरान खान, हसीन अंसारी, आसिफ अली, संजीव कुमार शर्मा समेत सभी रालोद पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।