03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में प्रेमी पर दिनदहाड़े प्रेमिका का गला रेत कर बेरहमी से हत्या

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में प्रेमी पर दिनदहाड़े प्रेमिका का गला रेत कर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी ने बीच सड़क पर इस वारदा को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में अभी तक यहीं सामने आया है कि युवक-युवती के बीच बीते चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिस कारण दोनों की बातचीत भी नहीं हो रही थी.

बताया ये भी जा रहा है कि युवती की नजदीकी किसी दूसरे युवक से हो गई थी. इसलिए गुस्से में आकर प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से कत्ल कर दिया. जिस युवती की हत्या हुई है, वो शायद यूपी के बिजनौर की रहने वाली थी, जिसका नाम हंसिका यादव था, फिलहाल वो नवोदय नगर में रहती थी. वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है.

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img