03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में दो बाइक सवार चार बदमाशों के द्वारा थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक राहगीर युवक की गोली लगने से घायल:अपराधी मौके से फरार

Spread the love

एफएनएन, रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में दो बाइक सवार चार बदमाशों के द्वारा थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है। इस फायरिंग के बीच एक राहगीर युवक गोली लगने से घायल हो गया। इस घटना के बाद अपराधी मौके पर फरार हो गए। इस दौरान घायल युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी जांच में जुट गए है।

दरअसल, यह घटना रुड़की लंढौरा बाईपास की है। जहां थार कार में सवार एक कारोबारी सड़क पर गाड़ी रोक कर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दो बाइक सवार चार बदमाशों ने कारोबारी को पास आने के लिए कहा। वहीं कारोबारी को उनकी नीयत पर शक होने के कारण वह पास की बस्ती में भाग गया। इसके चलते बदमाशों ने उसका पीछा किया। लेकिन कारोबारी उनके हाथ नहीं लगा। ऐसे में गुस्साए बदमाशों ने कारोबारी की थार कार पर तीन राउंड फायरिंग की। वहीं इस फायरिंग के दौरान एक राहगीर वारिस नाम के युवक को गोली लगी। इस घटना के बाद बाइक सवार बदमाश मौके पर फरार हो गए। इसमें घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। इस मामले में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने थार गाड़ी पर फायरिंग की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त बदमाशों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- काशीपुर के दंपती संग पुल भट्ठा पर पकड़ा गया बरेली का कुख्यात तस्कर, एक किलो स्मैक बरामद

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img