03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में शाजिया से शालिनी बनी 3 दिन की नई नवेली दुल्हन, हिंदू संगठनों ने परिवारों की रजामंदी के बाद मंदिर में धूमधाम से कराई शादी

  • 3 दिन ससुराल में रहने के बाद दूसरे समुदाय के छोटू से रचाया विवाह
  • हिंदू संगठनों ने परिवारों की रजामंदी के बाद मंदिर में धूमधाम से कराई शादी

एफएनएन, किच्छा : किच्छा में एक मुस्लिम युवती शाजिया ने अपने धर्म से अलग हिंदू रीति रिवाज से छोटू से विवाह रचा लिया। शाजिया का विवाह 3 जुलाई को युसूफ नाम के व्यक्ति से हुआ था। 3 दिन ससुराल में रहने के बाद शाजिया पति को छोड़कर अपने प्रेमी छोटू के पास आ गई थी।

छोटू के साथ विवाह कर वह उसी के साथ रहना चाहती थी। आज हिंदू संगठनों ने एक मंदिर में शाजिया और छोटू का विवाह करा दिया। शाजिया अब शालिनी के नाम से जानी जाएगी।

छोटू से विवाह करके वह काफी खुश है। मीडिया के सामने भी उसने अपनी खुशी का इजहार किया। हिंदू संगठनों की ओर से भाजपा नेता राजीव सक्सेना ने बताया कि शाजिया के परिवार वालों और उसकी 3 दिन की ससुराल के लोगों से रजामंदी लेने के बाद ही यह विवाह संपन्न कराया गया है।

उनका कहना है कि दोनों परिवारों को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। राजीव सक्सेना का कहना है कि युसूफ ने भी शाजिया को रखने से इंकार कर दिया है। शाजिया जो सामान लाई थी वो उसके परिवार वालों को वापस करा दिया गया है।

Hot this week

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img