03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी संग मिलकर पिता को मौत के घाट उतार फरार हुई नाबालिग, हरिद्वार में दोनों गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस पुलिस टीम के पहुंचने के बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम तलाश में लगाई गई थी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हाथरस से पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी हाथरस पुलिस ही दे सकती है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img