03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईआईटी रुड़की : मेस में नॉनवेज देने पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ संस्थान के अंदर घुसे

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : आईआईटी रुड़की में छात्रों को भोजनालय में जबरन वेज के साथ नॉनवेज खाना दिए जाने का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने संस्थान के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं, कार्यकर्ता संस्थान के मुख्य गेट पर लगे बैरिकेडिंग को हटाकर अंदर घुस गए। इस दौरान संस्थान के सुरक्षाकर्मियों और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर संस्थान ने छात्रों को जबरन नॉनवेज देना बंद नहीं किया तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

  • ये है पूरा मामला

बता दें कि आईआईटी रुड़की में 2015 तक सभी मेस में वेज खाना ही परोसा जाता था। लेकिन संस्थान में विभिन्न प्रदेशों के पढ़ने वाले छात्र वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना खाने वाले पढ़ाई करते हैं। इसी तरह फैकल्टी भी दोनों तरह का खाना खाती है। ऐसे में संस्थान की मेस में नॉनवेज खाना बनाने की मांग भी उठती रही है। जिसके चलते संस्थान के हॉस्टलों में नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया गया। लेकिन उस दौरान भी छात्राओं ने नॉनवेज खाने का विरोध शुरू कर दिया था। तब आजाद भवन हॉस्टल की मेस को केवल वेज खाने के लिए आरक्षित कर दिया गया। तब से इस मैस में वेज खाना ही बन रहा था।

बता दें कि इस आजाद भवन में बीटेक के छात्र नहीं रहते हैं बल्कि पीएचडी, एमटेक और एमबीए के छात्र ही रहते हैं। जिसके चलते वेज खाने वाले परास्नातक के छात्र दूसरे हॉस्टल बदलकर आजाद भवन में रहते हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि संस्थान ने इस एकमात्र आजाद भवन की मेस में भी सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को नॉनवेज बनाना शुरू कर दिया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img