03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

73 वर्ष के बुजुर्ग ने क्रिकेट बैट मारकर की पत्नी की हत्या, खुद अस्‍पताल ले गया शव, तीन साल पहले की थी शादी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह उम्र 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • आरोपित ने तीन साल पहले उषा देवी से की थी शादी

मृतक उषा देवी बदमाश करण शिवपुरी की मां थीं। करण शिवपुरी के खिलाफ लूट व डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी।

  • पहली पत्‍नी और दो बेटों की हो गई मौत

आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img