03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईजी रौतेला ने दी पुलिस अधिकारियों को नसीहत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर: आईजी अजय रौतेला आज पुलिस लाइन पहुंचे । और तमाम पुलिस अधिकारियों के पेंच कस गए। उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले पुलिस अपने अंदर की कार्य प्रणाली में सुधार लाएं तभी वह समाज में व्याप्त अपराधों को रोक पाएगी ।आई जी ने कहा कि कोविड के चलते कोर्ट चार्ज शीट नहीं ले रहा ।जिसके चलते कई मामले लंबित हो गए हैं । इस मसले को उन्होंने मॉनिटरिंग सेल में भी उठाया था । कुर्की, एनबीडब्ल्यू व अन्य वांछित मामलों की तामील नहीं हो पा रही । रौतेला ने आज रुद्रपुर में तमाम लंबित मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा इसके पश्चात काशीपुर में भी लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी ।आईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी विवेचना में कंफ्यूज ना हो ।पुलिस के बड़े अधिकारी व चौकी इंचार्ज आपस में तालमेल के साथ काम करें ।क्योंकि बिना तालमेल के छोटे और बड़े अधिकारियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।रुद्रपुर की यातायात व्यवस्था के सवाल पर आई जी ने कहा कि ट्रैफिक लाइट का टेंडर हो चुका है और जल्द ही चौराहों पर लाइटें लगाई जाएंगी। ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सके ।उन्होंने कहा कि सीपीयू और यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सिर्फ 10% सीट बेल्ट और हेलमेट का चालान काटे तथा ड्रंक ड्राइव, ओवरलोडिंग वाहनों का चालान काटा जाए और उन पर सख्ती बढ़ती जाए ।आईजी ने कहा कि पुलिस विभाग की जो कमियां हैं उन्हें भी दूर किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक में तालमेल के साथ काम किया जाएगा ।इस दौरान एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, एसपी क्राइम ममता बोरा समेत जनपद भर के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img