Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडजोशीमठ में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, एनटीपीसी के विरोध में जमकर...

जोशीमठ में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, एनटीपीसी के विरोध में जमकर की नारेबाजी

एफ एन एन, जोशीमठ : जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर अब लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए हैं। एनटीपीसी की टनल का विरोध समेत विभिन्न मांगो को लेकर स्थानीय लोगों ने विशाल आंदोलन खड़ा कर दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जोशीमठ संघर्ष समिति के बैनर तले नगर पालिका परिषद के सामने एकत्रित हुए। आंदोलनकारियों ने एनटीपीसी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

बता दें कि अभी तक जोशीमठ में 863 भवनों में दरारें दर्ज की गई हैं, जबकि 181 भवनों को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। वहीं, होटल मलारी इन और माउंट व्यू के ध्वस्तीकरण का काम जारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments