Monday, April 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडधनौरी तिरछे पुल पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी...

धनौरी तिरछे पुल पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

एफएनएन, हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ है। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धनौरी तिरछे पुल के पास हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि युवक बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहा था।

मृतक की पहचान नागल पलूनी निवासी युवक सावन पुत्र राजेश के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments