Tuesday, April 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत बढ़ेगा मानदेय, जल्द जारी होगा...

25 हजार उपनल कर्मियों का 10 प्रतिशत बढ़ेगा मानदेय, जल्द जारी होगा शासनादेश

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ेगा। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने कहा, जल्द ही मानदेय बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने कहा, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को वित्त की मंजूरी मिल गई है। कर्मचारियों की अन्य मांगों पर अमल के लिए सरकार की ओर से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। उम्मीद है कि समिति जल्द ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments