Sunday, February 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीहिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत,...

हिमाचल प्रदेश से बीजेपी सांसद की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत, खुदकुशी की आशंका

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, हालांकि खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है| घटना सांसद के दिल्ली स्थित निवास स्थल की है, जो कि दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के नजदीक था| खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है, पुलिस जांच में जुटी है| सूत्रों के मुताबिक, 62 वर्षीय सांसद ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है| वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे| जानकारी मिली है कि सांसद रोजाना सुबह 6 या 6.30 बजे जाग जाते थे, लेकिन आज जब 6.30 बजे तक नही जगे तो उनके पीए ने कंट्रोल रूम को फोन किया| जानकारी है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ही दरवाजा तोड़ा, तो वो कुर्सी के जरिए पंखे से लटके मिले| उनके घर से काफी दवाएं मिली हैं|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments