हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सीजेएम को सस्पेंड किया

0
436
  • बागेश्वर जिले से किया अटैच, घर में मारपीट व सरकारी वाहनों को नुकसान पहुँचाने का आरोप

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सीजेएम नीरज कुमार को सस्पेंड कर उन्हें बागेश्वर जिले में अटैच दिया है। हाईकोर्ट ने मारपीट करने व सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के आरोपों के बाद यह कार्यवाही की है। आरोप है कि सीजेएम उत्तरकाशी नीरज कुमार ने 29 अक्टूबर की रात आठ बजे से 12 बजे तक घर में जमकर हंगामा किया और परिजनों के साथ मारपीट व गाली गलौच की। उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी के अलावा कलेक्ट्रेट में एसडीएम डूंडा व तहसीलदार भटवाड़ी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामला हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ तक पहुंचने के बाद उन्होंने सख्त कारवाई के निर्देश दिए। आज गुरुवार को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सीजेएम को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए।
बता दें कि इससे पहले हाइकोर्ट ने हरिद्वार की महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट को अन्य मामले में सस्पेंड किया था। बता दें कि हाईकोर्ट ने सेवा नियमावली के उल्लंघन को आधार बनाते हुए बच्ची के उत्पीड़न मामलेे में महिला न्यायिक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया था। राज्य में जस प्रकार का यह दूसरा मामला है।

Advertisement

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here