एफएनएन, नई दिल्ली: एसबीआइ क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वूर्ण अलर्ट। भारतीय स्टेट बैंक ने क्लैरिकल कैडर में जूनियर एसोशिएट्स के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (SBI Clerk Admit Card 2023) जारी कर दिए हैं। बैंक द्वारा कॉल लेटर आज यानी मंगलवार, 26 दिसंबर 2023 को जारी किए गए, जिसे उम्मीदवार परीक्षा तिथि तक डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI Clerk Admit Card 2023: इन स्टेप में करें डाउनलोड
ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने एसबीआइ क्लर्क भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया है, वे पहले चरण में सम्मिलित होने के लिए अपना प्रवेश पत्र (SBI Clerk Admit Card 2023) एसबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र (SBI Clerk Admit Card 2023) डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए। यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो इसमें सुधार के लिए तुरंत एसबीआइ की हेल्पलाइन पर सम्पर्क करना चाहिए। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों को एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2023 के साथ-साथ अपनी एक फोटो आइडी भी साथ ले जानी होगी।

SBI Clerk Admit Card 2023: 5 जनवरी से होगा प्रिलिम्स
इससे पहले एसबीआइ ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीख की घोषणा की थी। बैंक द्वारा हाल ही में जारी अपडेट के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 और 6 जनवरी तथा 11 व 12 जनवरी 2024 को आय़ोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – ‘चीनी कम’ फेम चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा ने की ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, देखें तस्वीरे
बता दें कि एसबीआइ क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना 17 नवंबर को जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर तक चली थी। इसके बाद अब प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए प्रवेश पत्र (SBI Clerk Admit Card 2023) जारी कर दिए गए हैं।







