03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में जघन्य हत्याकांड, पति-पत्नी को गला रेतकर मार डाला, मां पर चाकुओं से वार

एफएनएन, रुद्रपुर: यहां शहर के बीचो-बीच नई बस्ती में बुधवार रात एक दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी मां को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हत्यारोपी घर में मौजूद नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला संजय यादव अपनी पत्नी सोनाली यादव के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच घर का कुंडा काटकर शाहजहांपुर निवासी राजकमल घर में घुस गया और संजय यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सोनाली जब बीच-बचाव को आई तो उस पर भी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सोनाली की मां गौरी मंडल ने हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में धारदार हथियार लिए वह चश्मदीद नाबालिग पुत्र जय के सामने ही फरार हो गया। जय के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए। रिश्ते के मामा तपन मंडल में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबह विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, मोनिका ढ़ाली, धीरेश गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। आरोपी राजकमल के बारे में बताया जा रहा है कि वह 7 साल पहले संजय यादव के घर के सामने मिश्री लाल के घर में किराए पर रहता था। वह आए दिन संजय के परिवार को परेशान करता था। मोहल्ले के लोगों के दबाव बनाने पर वह वहां से मकान खाली कर चला गया था। 3 महीने पहले वह यहां आया तो सोनाली के घर पर मोबाइल और बुके रख कर चला गया। एक पर्ची छोड़ गया। जय के अनुसार वह सोनाली से लड़कियों के नंबर मांगता था। सोनाली इसका विरोध करती थी।

जय के अनुसार वह ओम पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 में पड़ता है। उसकी मां सोनाली v-guard कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि पिता करौलिया फैक्ट्री में काम करता था। मां के वेतन से घर का खर्च चलता था और पिता के वेतन से मकान पर लिए लोन की किस्त जाती थी। उसने बताया कि उसके नाना दिलीप मंडल कर्नाटक में धान की रोपाई करने गए हैं।
फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्यारोपी राजकमल की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में वह हाथ में हथियार लेकर आता हुआ नजर आ रहा है।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img