Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना,...

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना, धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

एफ एन एन, रुद्रपुर/किच्छा : किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बेहड़ ने समर्थकों और शुभचिन्तकों के साथ केक काटा। कांग्रेसियों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की और चांदी का मुकुट भी पहनाया। उनके स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की गई।

बेहड़ के आवास विकास, रुद्रपुर आवास पर सुबह नौ बजे से ही लोग जुटने लगे थे। करीब सबा दस बजे बेहड़ आवास से बाहर आए तो उन्हें बधाई देने वालों ने बुके और फूल मालाएं भेंट की। ढोल नगाड़ों के साथ केक काटा गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने तलवार भेंट की तो कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने पगड़ी पहनाकर चांदी का ताज सिर पर सजाया।

शुभकामनाएं देने वालों में कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा, मोनू निषाद, डाक्टर सोनू खान, महेश बब्बर, रोहिताश बत्रा, विजय बिरमानी, अमित अरोरा, शिशुपाल, संजय जुनेजा, सुशील गावा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। विधायक बेहड़ के किच्छा कार्यालय पर भी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments