03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपने कभी पी है बुलेटप्रूफ कॉफी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, शरीर में होते हैं ये बदलाव

Spread the love

एफएनएन, हैदराबाद : लोग अपनी जरूरत के अनुसार फिल्टर, ब्लैक या मिल्क कॉफी पीते हैं. कॉफी के भी कई प्रकार होते हैं और दुनिया के अलग-अलग स्थान पर इसे अलग-अलग प्रकार से पिया जाता है. इसी तरह आजकल बुलेटप्रूफ कॉफी का भी चलन है. बुलेटप्रूफ कॉफी एक ऐसा ट्रेंड है जिसे वर्तमान में कई लोग फॉलो कर रहे हैं. हाल ही में कई मशहूर हस्तियों के भी इसे पीने की बात कही जा रही है. बुलेटप्रूफ कॉफी का सीधा सा मतलब है कॉफी में घी मिलाकर पीना. बुलेटप्रूफ कॉफी को पीने से शरीर में को क्या फायदे होते हैं आइए जानते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कॉफी के साथ घी मिलाकर पीने से से शरीर को आवश्यक विटामिन ए, विटामिन ई और खनिज मिलते हैं. कहा जाता है कि ये पोषक तत्व रोग इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं, संक्रमण से बचाते हैं और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पाचन में सुधार

घी में ब्यूट्रिक एसिड होता है. यह डाइजेशन सिस्टम में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है. विशेषज्ञों का दावा है कि इससे सूजन और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं और डाइजेशन में सुधार होता है.2021 में “न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज्म” जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि घी के साथ कॉफी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है. इस शोध में UK लॉफबोरो विश्वविद्यालय के डॉ माइकल ग्लीसन ने भाग लिया.

बढ़ती है याददाश्त व सक्रिय मस्तिष्क

घी में मौजूद संतृप्त वसा (Saturated fat) मस्तिष्क को स्वस्थ और सक्रिय करने में मदद करती है. कॉफ़ी में घी मिलाने से याददाश्त तेज होती है.

तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है

घी में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स- MCT होते हैं. ये शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं. कॉफी में घी मिलाने से शरीर की ऊर्जा का स्तर और सहनशक्ति बढ़ती है.

वजन नियंत्रण

घी में हेल्दी फैट होती है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि कॉफी में उचित मात्रा में घी मिलाने से हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

हेल्दी हार्ट

घी में मौजूद हेल्दी फैट शरीर में सूजन को कम करता है और हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करता है. ऐसा कहा जाता है कि घी के साथ कॉफी पीने से दिल स्वस्थ रहता है.

चमकती त्वचा

घी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना बुलेटप्रूफ कॉफी पीने से त्वचा ज्यादा यंग नजर आती है. साथ ही विशेषज्ञों का कहना है कि इससे हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं. इसके अलावा कॉफी में घी मिलाकर पीने से जोड़ों का दर्द भी कम हो जाता है. अंत में, घी मिली हुई कॉफी के चाहे कितने ही फायदे क्यों न हों, इस कॉफी को अपने आहार में लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बेहतर है.

ऐसे तैयार करें बुलेटप्रूफ कॉफी, आवश्यक सामग्री

  • पानी – 1 गिलास
  • कॉफी पाउडर – 1 चम्मच
  • घी – 1 चम्मच

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक गिलास/कप पानी गर्म करें.
  • इसके बाद एक और गिलास लें और उसमें कॉफी पाउडर और घी डालें.
  • अब इसमें गर्म पानी डालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से 30 सेकेंड तक ब्लेंड करें या मिलाएं, अब कॉफी तैयार है.

नोट: यहां दी गई सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी वैज्ञानिक अनुसंधान, अध्ययन, चिकित्सा और स्वास्थ्य पेशेवर सलाह के आधार पर प्रदान कर रहे हैं. लेकिन, बेहतर होगा कि इन पर अमल करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह लें.

ये भी पढ़ें…देहरादून रेडियोएक्टिव डिवाइस का कनेक्शन फरीदाबाद से जुड़ा, एंटीक लवर को पूछताछ के लिए बुलाया, 6 लोग हो चुके अरेस्ट

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img