03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून रेडियोएक्टिव डिवाइस का कनेक्शन फरीदाबाद से जुड़ा, एंटीक लवर को पूछताछ के लिए बुलाया, 6 लोग हो चुके अरेस्ट

एफएनएन, देहरादून: राजपुर क्षेत्र में RAM (रेडियोएक्टिव मैटीरियल) इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के मामले में दून पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. जिसके तहत अब पुलिस को जानकारी मिली है कि रेडियोएक्टिव के तार फरीदाबाद से जुड़े हुए हैं. फरीदाबाद का एक शख्स डिवाइस खरीदना चाहता था. डिवाइस खरीदने के लिए उसने अपने एजेंट को देहरादून भेजा था. थाना राजपुर पुलिस ने एजेंट से 06 लाख रुपए बरामद किए हैं. फरीदाबाद के शख्स को पूछताछ के लिए आज देहरादून बुलाया गया है. बता दें कि थाना राजपुर पुलिस ने अब तक इस मामले में 06 आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया है.

ब्रुक एंड वुडस सोसाइटी में स्थित पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के फ्लैट पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से रेडियोएक्टिव डिवाइस बरामद की थी. मौके पर पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था. उसके बाद डिवाइस की खरीद फरोख्त में शामिल सहारनपुर के रशीद को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस द्वारा बुलंदशहर से नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन की रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम द्वारा डिवाइस का परीक्षण किया गया था. परीक्षण के बाद डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ न होने की बात बतायी गई. साथ ही डिवाइस में कुछ केमिकल मौजूद होने पर डिवाइस को परीक्षण के लिए भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर भेजा गया है. टीम द्वारा डिवाइस में गलत तरीके से बिना किसी मापदंड के उसमें केमिकल का उपयोग किये जाने की रिपोर्ट दी गई.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि डिवाइस खरीदने के लिए फरीदाबाद के एक शख्स ने अपने एजेंट को देहरादून भेजा था. उसने पुलिस को बताया था कि वह पुरानी वस्तुओं को रखने का शौकीन है. ऐसी वस्तुएं खरीदने और रखने का उसके पास लाइसेंस भी है. साथ ही बताया है कि फरीदाबाद के शख्स को पूछताछ के लिए आज बुलाया गया है. पुलिस द्वारा लाइसेंस चेक किया जायेगा. साथ ही पूछताछ करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- श्री गुरुनानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरेला पर्व पर छात्र-छात्राओं ने पौधे किये रोपित

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img