एफएनएन, किच्छा : प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच भाजपा प्रदेश संयोजक ठाकुर विवेक दीप सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारियो ने में फल वितरण कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,विशाल चौहान, दीपक पाठक, अभीषेक सक्सेना, सुजात यार ख़ान, मनिंदर सिंह मनू, राजेश चौहान, नंदन राठौर, महिपाल सिंह, वीरेंद्र यादव, राजेश कश्यप, चंद्र मोहन, जयपाल, विजय, अजय थे।
इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्त्ता नगर के शुगर फैक्ट्री परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हवन पूजन करते हुए मुख्य मंत्री की दीर्घ आयु की कामना की। इस मौके पर कमलेंद्र सेमवाल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल चौहान, राजेश चौहान, नंदन राठौर, महिपाल सिंह, वीरेंद्र यादव, राजेश कश्यप,चंद्रमोहन, जयपाल, विजय, अजय थे।






