03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : ज्वालापुर में 164 करोड़ की लागत से बनेगा यूनिटी मॉल, सभी राज्यों की एक-एक दुकान होगी शामिल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार में हाईवे पर ज्वालापुर में 164 करोड़ की लागत से यूनिटी मॉल बनेगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस पर अपनी संस्तुति दे दी है। इस मॉल में देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान होगी, जो अनेकता में एकता की प्रतीक होंगी।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा,यूनिटी मॉल के खुलने से हरिद्वार आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं को अपने घर लौटने के दौरान उत्तराखंड ही नहीं, देश के किसी भी राज्य का मशहूर हस्तशिल्प सामान और कपड़े की खरीदारी एक छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी। बताया, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण जल्द ही 164 करोड़ की लागत से हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में यूनिटी मॉल का निर्माण करेगा।

उत्तराखंड : एनसीआरबी की चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने, पहाड़ों पर बढ़ साइबर अपराध

कहा, अनेकता में यूनिटी को समेटने वाले इस मॉल में देश के सभी राज्यों की एक-एक दुकान रहेगी। उन्होंने बताया, मॉल के लिए रानीपुर झाल के समीप जगह भी चिह्नित कर ली गई। बताया कि डीपीआर से लेकर डिजाइन तक फाइनल हो चुका है। अग्रवाल ने बताया कि मॉल में भारत के विभिन्न हिस्सों से पारंपरिक वस्त्र और हस्तशिल्प एक स्थान पर मिलेंगे।

कहा, इससे उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी। मॉल में विभिन्न राज्यों की संस्कृति के साथ ही मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। बताया, बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हाल भी बनाया जाएगा, जिसमें किसी भी तल से लघु नाटिका या फिल्म देखी जा सकेगी।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img