Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडतीर्थनगरी में यात्रियों को कर रही थीं गंदे इशारे, आठ गिरफ्तार

तीर्थनगरी में यात्रियों को कर रही थीं गंदे इशारे, आठ गिरफ्तार

  • देह व्यापार से जुड़ी हैं, पहले भी कइयों को जेल भेज चुकी है पुलिस

एफएनएन,हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही आठ महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी देह व्यापार से जुड़ी बताई गई हैं। पूर्व में भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ऐसी कई महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द कुछ महिलाएं इकट्ठी होकर यात्रियों को अश्लील इशारे करती हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के दिशा निर्देशन में महिला दरोगा लक्ष्मी मनौला तथा मायापुर चौकी प्रभारी संगीता कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 8 महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए रंगे हाथ दबोचा।
पुलिस महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक यह महिलाएं बरेली, शाहजहांपुर, रायवाला, देहरादून तथा श्यामपुर की रहने वाली हैं। इनमें से कुछ पहले भी इसी इल्जाम में गिरफ्तार हो चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है कि आर्थिक तंगी के चलते घर चलाने के लिए उन्हें यह गलत काम करना पड़ रहा है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments