03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, जानें पूरा प्रोसेस

एफएनएन, हरिद्वार : अगर आप हरिद्वार कुंभ मेला 2021 में गंगा स्नान करना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेले आने के इच्छुक सभी तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में सभी यात्रियों को

www.haridwarkumbhmela2021.com पर आवेदन करना होगा। हरिद्वार कुंभ मेला 2021 आगामी 27 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेले के दौरान गंगा में डुबकी लगाने के इच्छुक सभी तीर्थयात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, सामूहिक भजन, गायन और भंडारे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को ऑनलाइन ही पास जारी किए जाएंगे। यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए www.haridwarkumbhmela2021.com पर आवेदन कर सकते हैं। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘हरिद्वार में होटल/आश्रमों में एक कमरा बुक करने के लिए, एक व्यक्ति के पास रजिस्ट्रेशन और आरटी-पीसीआर कोविड -19 निगेटिव रिपोर्ट दोनों होनी चाहिए। कुंभ मेला पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाया जा रहा है।

एंट्री पास और निशान के बगैर नहीं मिलेगा प्रवेश

अधिकारी ने कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रम या धर्मशाला में केवल तभी प्रवेश मिलेगा, जबकि उनके एंट्री पास और हथेली के ऊपरी भाग पर अमिट स्याही से निशान लगा होगा।

पवित्र स्नान के लिए मिलेगा सिर्फ 20 मिनट
मेला अधिकारी ने बताया कि मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना भी अनिवार्य होगा। कुंभ में अगर कोई वाहन या तीर्थयात्री बिना पंजीकरण आएगा तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पवित्र स्नान के लिए केवल 20 मिनट का ही समय दिया जाएगा।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img